उधना से चलने वाली तीन विशेष ट्रेनें निरस्त
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से उधना से चलने वाली तीन विशेष ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ये ट्रेनें 25 अप्रैल, 24 अप्रैल और 26 अप्रैल 2026 से निरस्त रहेंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।

रेल प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से उधना से चलने वाली तीन विशेष ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें गाड़ी संख्या 05792 उधना-किशनगंज 25 अप्रैल 2026 से, गाड़ी संख्या 05991 उधना-न्यू तिनसुकिया 24 अप्रैल 2026 से तथा गाड़ी संख्या 05993 उधना–डिब्रूगढ़ 26 अप्रैल 2026 से निरस्त रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


