Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsIndian Oil Marks Encroachments Near Oil Pipeline in Prayagraj

इंडियन ऑयल आज से फिर लगाएगा लाल निशान
संक्षेप:
Prayagraj News - प्रयागराज में तेल पाइप लाइन के निकट अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया गया है। इंडियन ऑयल ने नगर निगम के साथ मिलकर दरियाबाद कटहरा में 25 घरों में निशान लगाए हैं। सोमवार से हर्षवर्धन नगर, मीरापुर, सादियाबाद,...
Oct 06, 2025 11:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज। तेल पाइप लाइन के ऊपर या निकट प्रतिबंधित क्षेत्र में अतिक्रमण पर फिर लाल निशान लगाया जाएगा। इंडियन ऑयल ने नगर निगम के सहयोग से पहले दिन दरियाबाद कटहरा में 25 घरों में लाल निशान लगाया है। सोमवार से हर्षवर्धन नगर, मीरापुर, सादियाबाद, करेली और राजरूपपुर के कम से कम 300 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। लाल निशान लगाने के बाद 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का समय दिया जा रहा है। लाल निशान लगाने में सहोयग कर रहे नगर निगम के प्रवर्तन दल के सदस्यों का कहना है कि लाल निशान लगाने का अभियान कई दिन तक चलेगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




