शिक्षक-कर्मियों के लिए 5.45 अरब रुपये जारी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एनपीएस के तहत सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5 अरब 45 करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि जारी की है। यह धनराशि जून 2026 से फरवरी 2027 तक की अवधि के लिए उपयोग की जाएगी।

शिक्षक-कर्मियों के लिए 5.45 अरब रुपये जारी

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अनावर्ती अंशदान के भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच अरब 45 करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इस संबंध में वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) मदन लाल ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, यह धनराशि जून 2026 से फरवरी 2027 तक की अवधि के लिए उपलब्ध कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि जिन कर्मचारियों ने अब तक एनपीएस के लिए फंड मैनेजर का चयन नहीं किया है, उनसे लिखित सहमति प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही यदि किसी कर्मचारी का अंशदान लंबित है तो उसका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित मद में ही किया जाएगा और इसका लेखा-जोखा पूरी पारदर्शिता के साथ रखा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।