Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsIndian Army s Traditional Nishan Yatra at Magh Mela Celebrated with Enthusiasm
बग्घी, घोड़ा-हाथी पर निकली सेना की निशान यात्रा

बग्घी, घोड़ा-हाथी पर निकली सेना की निशान यात्रा

संक्षेप:

Prayagraj News - मंगलवार सुबह, सेना के अधिकारी और जवान बग्घी और घोड़ा-हाथी पर सवार होकर माघ मेला में निशान यात्रा में शामिल हुए। कर्नल महिम शर्मा ने यात्रा का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया और यज्ञ करते हुए निशान को गंगा को अर्पित किया। यह यात्रा 1960 से जारी है।

Jan 27, 2026 05:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

देश की सुरक्षा के लिए सरहद पर 24 घंटे मुस्तैद रहने वाले सेना के अधिकारी और जवानों का मंगलवार सुबह दूसरा रूप नजर आया। हाथों में हथियार लेकर सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले सेना के जवान सैन्य वाहनों की जगह बग्घी, घोड़ा-हाथी पर सवार होकर माघ मेला क्षेत्र में दिखाई पड़े। विगत वर्षों की भांति इस साल भी ओडी फोर्ट से संगम तक निशान यात्रा निकाली गई। सेना के अफसर और जवान इसी निशान यात्रा का हिस्सा थे। यात्रा में सेना के जवान जयकारे के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कमांडेंट (आयुध भंडार) कर्नल महिम शर्मा ने किला से सभी सब-यूनिटों के ध्वज पूजन एवं शंखनाद के निशान यात्रा का शुभारंभ किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेना के अफसर सामान्य ड्रेस में बग्घी और घोड़ा-हाथी पर सवार थे। जबकि जवान पैदल चल रहे थे। आयुध भंडार में काम करने वाले सैकड़ों असैनिक कर्मचारी भी यात्रा का हिस्सा थे। ओडी फोर्ट से निशान यात्रा बाहर निकलकर संगम की ओर बढ़ने लगी तो माघ मेला में संगम स्नान करने आए हजारों श्रद्धालुओं के कदम रुक गए। श्रद्धालुओं की निगाहें निशान यात्रा पर टिक गईं। ढोल नगाड़े की थाप के बीच जवान और आयुध भंडार के असैनिक कर्मचारियों की निशान यात्रा में ध्वज लेकर संगम तक गई। संगम नोज पर वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार यज्ञ, हवन कर निशान गंगा को अर्पित किया गया। गंगा पूजन के दौरान उपस्थित सैन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिवारजनों को प्रसाद वितरित किया गया। आयुध भंडार के कर्मचारी नेता योगेश यादव ने बताया कि परिसर की रक्षा के लिए माघ मेला के वसंत पंचमी स्नान पर्व के बाद 1960 से लगातार निकाली जा रही निशान यात्रा में आरएसएसडी, मैट एंड टूल, सीपीएल, सीबीके, एमटीएसएसडी, यार्ड, फायर ब्रिगेड, कार्मिक, सुरक्षा कार्यालय, मुख्यालय एवं अन्य कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ध्वजों के साथ शामिल हुए।