
‘सिंबा बना हीरो, जोड़-घटाना से लेकर तिरंगे को सलामी तक…
Prayagraj News - प्रयागराज। पीयूष श्रीवास्तव। सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रही 18वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे श्वान प्रतियोगिता में इस बार
प्रयागराज। पीयूष श्रीवास्तव सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में चल रही 18वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे श्वान प्रतियोगिता में इस बार चकित करने वाली अनोखी प्रतिभाएं देखने को मिल रही हैं। देशभर से आए इन श्वानों में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है मुंबई सेंट्रल रेलवे का ‘सिंबा, जिसने अपने करतब से दर्शकों और जजों को दंग कर दिया। यह जांबाज श्वान न सिर्फ नारकोटिक्स पकड़ने का माहिर है, बल्कि जोड़-घटाना, गिनती और यहां तक कि भारतीय तिरंगे की पहचान कर सलामी देने की कला में भी पारंगत है। सिंबा के ट्रेनर योगेश ने बताया कि अगर ब्लैकबोर्ड पर कोई सवाल लिख दिया जाए 2 2 तो सिंबा तुरंत चार बार भौंककर सही जवाब दे देता है।
यही नहीं, अगर कई देशों के झंडे एक साथ रख दिए जाएं तो सिंबा तुरंत भारतीय तिरंगे को पहचान कर सलामी ठोक देता है। सिर्फ सिंबा ही नहीं, प्रतियोगिता में आए दूसरे श्वान भी अपनी क्षमता से हैरत में डाल रहे हैं। बेंगलुरु आरपीएफ का ‘रैंबो हाल ही में एक ट्रेन चेकिंग के दौरान 10 किलो गांजा बरामद कराकर सुर्खियों में आया था। वहीं पूर्वी रेलवे का ‘ड्यूक पिछले साल राजधानी एक्सप्रेस से 32 किलो गांजा पकड़कर चर्चित हुआ था। इतना ही नहीं, पूर्वी रेलवे का ही ‘जैक अपराधियों को पकड़ने में उस्ताद है। उसके ट्रेनर एसके समीर कौर ने बताया कि कुछ ही दिन पहले स्टेशन से बैटरी चोरी हुई थी, जैक ने सूंघकर सुराग लगाया और एक किलोमीटर दूर चोर के घर तक पहुंचकर उसे धर दबोचा। यह कारनामा 14 जुलाई को हुआ था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




