घर के बाहर वाहन खड़ा करने पर रोक की मांग
Prayagraj News - प्रयागराज में चारपहिया वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण मोहल्लों में विवाद उत्पन्न हो रहे हैं। विधि छात्र साहिल शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से एडवाइजरी जारी करने और पुलिस को निर्देश देने की अपील की है ताकि वाहन पार्किंग के विवादों को रोका जा सके।

प्रयागराज। शहर में लगातार बढ़ रहे चारपहिया वाहनों के कारण मोहल्लों में विवाद की स्थिति बनने लगी है। फाफामऊ निवासी विधि छात्र साहिल शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस समस्या पर संज्ञान लेने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि लोग एक-दूसरे के घरों के सामने वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे गेट व दरवाजा खोलने में काफी दिक्कत होती है। इस कारण पड़ोसियों के बीच विवाद और झगड़े की स्थिति बन जाती है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन शहर में एडवाइजरी जारी करे, जिसमें लोगों को निर्देश दिया जाए कि वे किसी भी व्यक्ति के घर के सामने वाहन पार्क न करें।
साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देने की अपील की गई है, ताकि इस तरह के विवादों पर रोक लगाई जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


