Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsIncreased Vigilance at Railway Stations Post Delhi Blast Over 30 000 Tickets Canceled in Prayagraj
दिल्ली बम ब्लास्ट का असर, प्रयागराज मंडल में 30,000 टिकट रद्द

दिल्ली बम ब्लास्ट का असर, प्रयागराज मंडल में 30,000 टिकट रद्द

संक्षेप: Prayagraj News - दिल्ली में हुए धमाके के बाद, प्रयागराज रेलवे मंडल में सतर्कता बढ़ाई गई है। यात्रियों की संख्या में कमी आई है और 30,000 से अधिक आरक्षित टिकट रद्द हुए हैं। प्रयागराज जंक्शन पर अकेले 8,100 टिकट निरस्त किए गए हैं। वीआईपी ट्रेनों में भी बर्थ आसानी से मिल रही हैं।

Fri, 14 Nov 2025 04:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

दिल्ली में हुए धमाके के बाद गुरुवार को भी रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता नजर आई। जहां स्टेशनों पर जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली रूट की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घटने लगी है। बीते दो दिनों में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में 30 हजार से अधिक आरक्षित टिकट रद्द किए गए हैं। अकेले प्रयागराज जंक्शन पर 8100 से ज्यादा टिकट निरस्त हुए हैं। इनमें दिल्ली के यात्री भी शामिल है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विस्फोट की घटना के बाद प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में टिकट निरस्त कराने का आंकड़ा बढ़ा है। इसका असर यह हुआ है कि अब वंदे भारत और हमसफर जैसी वीआईपी ट्रेनों में भी बर्थ आसानी से मिल रही है। गुरुवार को वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (22415) में रात साढ़े सात बजे तक चेयर कार की 230 सीटें खाली थीं, जबकि नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस के एसी-थ्री में 165 बर्थ तत्काल कोटे में उपलब्ध थीं जो सामान्य दिनों में संभव नहीं होता।

वहीं, 15 नवंबर के लिए 532 सीटें खाली हैं। इसी तरह 14 नवंबर की यात्रा के लिए वंदे भारत (22435) के चेयरकार में 444 सीटें खाली हैं। प्रयागराज मंडल के आंकड़ों के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को प्रयागराज मंडल में कुल 30,909 आरक्षित टिकट निरस्त हुए। इसमें प्रयागराज जंक्शन पर 8,106, जबकि केवल 11 नवंबर को 4,022 टिकट कैंसिल हुए।