आयकर कार्यालय में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Prayagraj News - आयकर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने आयकर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 सूत्री मांगें उठाईं, जिनमें कैडर रिव्यू, वरिष्ठता सूची, आईआरएस भर्ती नियम परिवर्तन, भर्ती नियमों में बदलाव, आईसीटी पॉलिसी बहाली और लैपटॉप की उपलब्धता शामिल हैं। सभा में कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।
आयकर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को आयकर कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन किया। लंबित 10 सूत्री मांगें उठाईं। कैडर रिव्यू, वरिष्ठता सूची, आईआरएस भर्ती नियम-2015 में संशोधन, भर्ती नियमों में बदलाव, इंटर चार्ज ट्रांसफर (आईसीटी) पॉलिसी बहाली और सभी अधिकारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराने की मांग बुलंद की। धरने के दौरान अजमत हुसैन की अध्यक्षता में सभा हुई। नंदन सोनकर, दीपक कुमार सिंह, सचिव श्रीयंक आनंद, यसवंत कुमार, सरचिल कुमार, अर्पित कौशल, योगेंद्र कुमार, फुलचंद्र, आत्मा प्रकाश वरशने, रघुलाल प्रजापति, शिवभोला सिंह, विनोद कुमार, नीरज यादव, विकास रावत, विनीत आनन्द आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


