बारा में विकास योजनाओं की प्रदर्शनी शुरू
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में तहसील बारा परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। विधायक डॉ. वाचस्पति ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, जिसमें महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे से जुड़ी योजनाओं का प्रदर्शन किया गया।

प्रयागराज। तहसील बारा परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। विधायक डॉ. वाचस्पति ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में नौ वर्षों की उपलब्धियों, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, आवास, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचा विकास से जुड़ी तस्वीरें एवं जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


