Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsInauguration of Swadeshi Mela in Prayagraj Promotes Indian Culture and Self-Reliance
स्वदेशी से होगा भारतीय संस्कृति का संरक्षण : वासुदेवानंद

स्वदेशी से होगा भारतीय संस्कृति का संरक्षण : वासुदेवानंद

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले का उद्घाटन स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किया। यह मेला 2 जनवरी तक नि:शुल्क रहेगा। उन्होंने स्वदेशी के संरक्षण और पोषण पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ शिखा दरबारी ने कहा कि स्वदेशी भारत की आत्मा है और युवा इसके अपनाने से देश में स्टार्टअप्स को बढ़ावा दे सकते हैं।

Dec 18, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में गुरुवार को स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत की ओर से आयोजित स्वदेशी मेले का शुभारंभ हुआ। यह मेला दो जनवरी तक आमजन के लिए नि:शुल्क खुला रहेगा। मेले का उद्घाटन स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने किया। वहीं कार्यक्रम में वेदपाठी वातकों के स्वस्ति वाचन ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। उद्घाटन अवसर पर वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि अब समय आ गया है कि स्वदेशी पर केवल चर्चा न होकर उसका आचरण किया जाए। स्वदेशी भाषा, भूषा, रहन-सहन और आत्मबोध पर गर्व करना भारतीय संस्कृति का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का संरक्षण और पोषण ही भारतीय संस्कृति का संरक्षण है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब राष्ट्र संस्कृति से प्रेरित होता है तो उसकी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था भी स्वदेशी का अनुसरण करने लगती है। स्वदेशी एक शाश्वत धर्म और कर्तव्य है, जिसके जागरण से राष्ट्र जागृत होता है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ शिखा दरबारी ने कहा कि स्वदेशी भारत की आत्मा और राष्ट्र का आभूषण है। भारत की वैश्विक पहचान स्वदेशी के कारण है। उन्होंने कहा कि भारत में 37 करोड़ युवा हैं और यदि युवा स्वदेशी को अपनाएं तो देश में करोड़ों स्टार्टअप संभव हैं, जिससे आर्थिक आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा। मेले के आयोजन में स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत के मेला प्रमुख डॉ अरुण कुमार की अहम भूमिका रही। दुकानों के प्रबंधन का दायित्व प्रभात निभा रहे हैं। कार्यक्रम का पर्यवेक्षण अखिल भारतीय मेला प्रमुख सचिंद्र बरियार ने किया। मेले की अध्यक्ष डॉ. कृतिका अग्रवाल और उनकी टीम की ओर से सफल संयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदर्श तिवारी , राजलक्ष्मी तिवारी, आभा सिंह, माया द्विवेदी, रतन जायसवाल, रीना मिश्रा , गंगेश नारायण पांडे , धीरज तिवारी, नीरज , लव वर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मेले में इस बार होगी स्वदेशी खेल प्रतियोगिता एनसीजेडसीसी में लगने वाले स्वदेशी मेले में इस बार स्वदेशी खेल प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता का नाम स्वदेशी प्रतिभा खोज रखा गया है। इस प्रतियोगिता में पेंटिंग,मंत्र उच्चार, सुलेख,मेहंदी आदि प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रवेश बिल्कुल निशुल्क है। वहीं प्रतियोगिता का परिणाम उसी दिन जारी किया जाएगा।