नगर राजभाषा की बैठक में ‘प्रयागपुष्प’ का लोकार्पण

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

आयकर भवन में बुधवार को मुख्य आयकर आयुक्त मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यालय-1 की छमाही बैठक हुई। बैठक के दौरान नराक

नगर राजभाषा की बैठक में ‘प्रयागपुष्प’ का लोकार्पण

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर भवन में बुधवार को मुख्य आयकर आयुक्त मीनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यालय-1 की छमाही बैठक हुई। बैठक के दौरान नराकास की गृह पत्रिका प्रयागपुष्प के नवीनतम अंक का लोकार्पण भी किया गया। इसमें 48 केंद्रीय कार्यालयों के प्रमुख शामिल हुए।अध्यक्ष मीनाक्षी सिंह ने कहा कि राजभाषा नीतियों का अनुपालन हमारा नैतिक दायित्व है। बैठक में सदस्य कार्यालयों की छमाही रिपोर्ट की समीक्षा की गई। 14 प्रकार के दस्तावेज द्विभाषी जारी करने में उत्तर मध्य रेलवे, महालेखाकार लेखा एवं हकदारी और सीपीडब्ल्यूडी केंद्रीय परिमंडल अग्रणी रहे। 48 में से 90 प्रतिशत से अधिक कार्यालयों में हिन्दी में पत्राचार हो रहा है।

26 कार्यालयों में यह 95 प्रतिशत से अधिक है। अध्यक्ष ने उत्तर मध्य रेलवे, कोर और सीजीएसटी को पुस्तक प्रदर्शनी व कवि सम्मेलन के लिए सराहा। बैठक में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव, एडीआरएम दीपक कुमार, महालेखाकार सुरेन्द्र कुमार, आयुक्त रंजीत कुमार, एयर कमाडोर सीके रस्यारा, ले. कर्नल डॉ फराह दीबा, प्रधान आयकर आयुक्त मानस मेहरोत्रा, आयकर आयुक्त शिव कुमार राय राय और सचिव मकरध्वज मौर्य समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।