इसी महीने शहरवासियों को मिलेगा प्रेरणा पार्क

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में प्रेरणा पार्क का उद्घाटन 23 जून को होगा। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अशोक सिंघल की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पार्क में हरित क्षेत्र, खेल क्षेत्र, और आधुनिक बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ विशेष प्रकाश व्यवस्था और स्ट्रीट फूड जोन भी होगा।

इसी महीने शहरवासियों को मिलेगा प्रेरणा पार्क

प्रयागराज। शहरवासिययों को इसी महीने प्रेरणा पार्क की सौगात मिलेगी। योजना के मुताबिक काम हुआ तो 23 जून को यमुना किनारे पार्क का लोकार्पण होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्क और इसमें लगाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अशोक सिंघल की प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। पार्क में आकर्षक हरित क्षेत्र, सैर के लिए विशेष पथ, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, बैठने की आधुनिक व्यवस्था तथा सुंदर लैंडस्केपिंग की सुविधा विकसित की जा रही है। शाम के समय लोगों को प्राकृतिक वातावरण का आनंद दिलाने के लिए विशेष प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। यहीं स्ट्रीट फूड जोन बनाने की भी तैयारी चल रही है।

यहीं कालीघाट से यमुना में लेजर शो और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी संचालन हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 23 जून के पहले सभी काम पूरा किया जाएगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी प्रतिदिन निर्माणाधीन पार्क का दौरा कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।