दृष्टिबाधित भी विरासत कर सकेंगे महसूस
Prayagraj News - प्रयागराज में इलाहाबाद संग्रहालय में अनुभव वीथिका का अनावरण उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। नई वीथिका में 21 विरासत स्थलों के मॉडल प्रदर्शित किए गए हैं। दृष्टिबाधित और बधिर बच्चों के लिए ब्रेल लिपि और ऑडियो गाइड की सुविधा भी उपलब्ध है। दिव्यांग बच्चों को भ्रमण कराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद संग्रहालय में बुधवार को अनुभव वीथिका का अनावरण संग्रहालय समिति की अध्यक्ष व उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। नई वीथिका में सांची स्तूप, हम्पी का रथ, स्वर्ण मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, कुतुबमीनार, राम मंदिर व काशी विश्वनाथ सहित देश के 21 विरासत स्थलों व वन्यजीवों के मॉडल प्रदर्शित किए गए है। दृष्टिबाधित और बधिर बच्चे भी इस वीथिका का अनुभव ले सकें इसके लिए ब्रेल लिपि व ऑडियो गाइड की सुविधा दी गई है。
दिव्यांग बच्चों का भ्रमण
अनावरण के बाद दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उप्र की ओर से 100 दिव्यांग बच्चों को वीथिका का भ्रमण कराया गया। राज्यपाल ने ऐसे बच्चों के साथ संवाद किया व उनके अनुभवों को जाना। उन्होंने ऐसे प्रयासों के लिए संग्रहालय की निदेशक व कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व उनकी टीम की सराहना भी की। वीथिका को दिल्ली स्थित स्वयंसेवी संस्था सक्षम का सहयोग लिया गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम
जिसमें वाराणसी के जीवन ज्योति संस्थान और प्रयागराज के बचपन डे केयर व भाविनी वेलफेयर सोसाइटी के बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा। संचालन डॉ. संजू मिश्रा ने किया। इस मौके पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार गौतम, चंद्रभान द्विवेदी, डॉ. राजेश मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, श्वेता सिंह, डॉ. वामन वानखेड़े, डॉ. सोनिका तिवारी, डॉ. ओपी चतुर्वेदी व डॉ. सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


