मेले में लगी पाठशाला, वंचित तबके के बच्चे भी पढ़ेंगे

Jan 05, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

Prayagraj News - माघ मेले में श्रमिकों और स्वच्छताकर्मियों के बच्चों के लिए विद्याकुंभ प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, निःशुल्क यूनिफॉर्म और शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। 333 बच्चों का नामांकन हुआ, और खेल सामग्री एवं मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई।

मेले में लगी पाठशाला, वंचित तबके के बच्चे भी पढ़ेंगे

माघ मेला में श्रमिकों और स्वच्छताकर्मियों के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से सेक्टर तीन स्थित सेनिटेशन कॉलोनी में विद्याकुंभ प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन सोमवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया। कमिश्नर ने विद्यालय में आईसीटीके माध्यम से शिक्षा प्रदान करने के लिए स्मार्ट क्लास, कक्षा एक सृजन, कक्षा दो विद्या अंकुर, कक्षा तीन विद्या उदय, कक्षा चार विद्या अर्जन, कक्षा पांच विद्या पथ और आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कमिश्नर सौम्या अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने नामांकित सभी बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म (पैंट, शर्ट, स्वेटर, जूता मोजा, कैप) तथा स्वयंसेवी संस्था एजुकेट गर्ल्स की ओर से उपलब्ध कराई गई सामग्री ज्ञान का पिटारा, स्टेशनरी, अभ्यास पुस्तिका, वर्कशीट, कलाक्राफ्ट एवं शिव नाडर फाउंडेशन की तरफ से उपलब्ध कराई गई उमंग किट, टीचर लर्निंग मैटेरियल बच्चों को वितरित किया।

बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्वागत करते हुए बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि शिक्षकों ने सर्वे के माध्यम से तीन से 14 वर्ष के 333 बच्चों का नामांकन कराया है। बच्चों को शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ इनडोर व आउटडोर खेल सामग्री एवं प्रतिदिन मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की गई है। संयोजक राजीव त्रिपाठी ने बताया कि जन सामान्य के लिए विभिन्न लाभपरक योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कार्यक्रम में मेला अधिकारी ऋषिराज, उप मेला अधिकारी अभिनव पाठक, डॉ. आनन्द कुमार सिंह, दिनेश सिंह, संजीता सिंह, वैशाली शुक्ला, लालजी शर्मा, विमलेश त्रिपाठी, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;