Prayagraj News: महात्म्य यात्रा में द्वादश माधव की महिमा का होगा गुणगान

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में द्वादश माधव महात्म्य यात्रा की शुरुआत 10 सितंबर को भगवान वेणी माधव मंदिर से होगी। यह यात्रा सभी 12 माधव स्थलों पर भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक संगोष्ठी के साथ आगे बढ़ेगी। समिति ने इस धार्मिक महत्व को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया है।

Prayagraj News: महात्म्य यात्रा में द्वादश माधव की महिमा का होगा गुणगान

Prayagraj News: प्रयागराज। द्वादश माधव समिति की ओर से द्वादश माधव महात्म्य यात्रा का शुभारंभ 10 सितंबर को दारागंज स्थित भगवान वेणी माधव मंदिर से होगा। उसके बाद सभी 12 माधव स्थलों पर भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजित की जाएगी। रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुई प्रेसवार्ता में द्वादश माधव समिति के अध्यक्ष उद्यमी व प्रेरक वक्ता शिव शंकर सिंह ने कहा कि द्वादश माधव के धार्मिक व पौराणिक महत्व को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में समिति की ओर से सार्थक अभियान शुरू किया जाएगा। समाजसेवी कुमार नारायण ने द्वादश माधव नगर देवता हैं, इसका संरक्षण जरूरी है।

सुशील खरबंदा, महामंत्री सूर्य प्रकाश दुबे,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कमल ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कार्यक्रम पत्रक का विमोचन किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: महात्म्य यात्रा में द्वादश माधव की महिमा का होगा गुणगान