Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsInauguration of Cultural Exhibition in Prayagraj Showcasing Heritage and Government Schemes
सूचना विभाग की प्रदर्शनी में दिखेगी सनातन की झलक

सूचना विभाग की प्रदर्शनी में दिखेगी सनातन की झलक

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया। प्रदर्शनी में ऐतिहासिक धरोहरों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। इसमें गंगा की प्रार्थना, दुर्लभ पांडुलिपियाँ, और विभिन्न धार्मिक स्थलों का प्रदर्शनी शामिल है। यह प्रदर्शनी 15 फरवरी तक चलेगी।

Jan 13, 2026 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on
प्रयागराज। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मेला क्षेत्र में लगी प्रदर्शनी की शुरुआत सोमवार को हो गई। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कया। यहां पर ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करने के साथ ही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। मंडलायुक्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी से लोगों को लाभ मिलेगा। पंद्रह फरवरी तक आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी में ऋग्वेद में वर्णित गंगा जैसी नदियों की प्रार्थना, स्कंद पुराण में संगम का वर्णन, वर्ष 1893 में लिखित पुराणों में गंगा का महत्व, गंगा लहरी व वाल्मीकि रामायण में प्रयाग का वर्णन सहित कई दुर्लभ पांडुलिपियों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। पांडुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर ने बताया कि आदि शंकराचार्य विरचित गंगाष्टक व 1800 ईस्वी में लिखित रामचरितमानस की पांडुलिपि में वर्णित माघ मास व प्रयाग वर्णन को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री की प्रदेशवासियों के नाम की पाती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, ओडीओपी, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना जैसी तमाम योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। साथ ही बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट, संगम, उलटा किला, खुसरोबाग, शृंग्वेरपुर धाम, मनकामेश्वर मंदिर, नौलखा मंदिर, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आनंद भवन, जैन मंदिर, तारामंडल, भारद्वाज मुनि, ललिता देवी, नागवासुकी मंदिर, कर्जन पुल, नया पुल नैनी, इलाहाबाद लाइब्रेरी, अशोक स्तंभ, जैन मंदिर झूंसी, श्रीनारायण आश्रम, प्रयाग महात्म्य सहित अन्य धार्मिक व पवित्र स्थलों को प्रदर्शित किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें