गंगा पंडाल में विराट कृषि मेले का शुभारंभ

Feb 06, 2026 10:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में माघ मेला के सेक्टर तीन में पांच दिनी विराट किसान मेले का उद्घाटन एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने किया। इस मेले में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों, खाद, बीज, और सोलर पम्प का प्रदर्शन किया गया। डेयरी और उद्यान विभाग समेत 40 से अधिक स्टाल लगाए गए।

गंगा पंडाल में विराट कृषि मेले का शुभारंभ

प्रयागराज। माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित गंगा पंडाल में पांच दिनी विराट किसान मेले का शुभारंभ एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसमें कृषि विभाग की ओर से खाद, बीज, कृषि रक्षा रसायन, सोलर पम्प, ड्रोन एवं विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है। डेयरी विभाग, उद्यान विभाग एवं विभिन्न कृषक उत्पादक संगठनों की ओर से 40 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। इस मौके पर कृषि उपनिदेशक पवन विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, अपर जिला कृषि अधिकारी विकास मिश्रा, डॉ. एमपी सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।