Prayagraj News: झमाझम बारिश के बीच डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज में मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक डॉक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर 20 लाख रुपये का सामान चुरा लिया। झमाझम बारिश के कारण आसपास के लोगों को भनक नहीं लगी। डॉक्टर जब रात में घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि गेट का ताला टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था।

Prayagraj News: झमाझम बारिश के बीच डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश और जलभराव का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े मंगलवार को त्रिवेणीपुरम में एक डॉक्टर के बंद मकान का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये और जेवरात समेत 20 लाख का सामान समेट ले गए। झमाझम बारिश की वजह से अपने-अपने घरों में दुबके पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। देर रात करीब दस बजे डॉक्टर घर पहुंचे तो होश उड़ गए। गेट का ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।मूलरूप से अमेठी के बंदोईया धरवई माफी निवासी डॉ. केएन त्रिपाठी मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह त्रिवेणीपुरम में निजी हॉस्पिटल भी चलाते हैं और पास ही किराए के मकान में रहते हैं।

रोजाना की तरह मंगलवार सुबह मकान में ताला लगाकर अस्पताल चले गए। बारिश और जलभराव के कारण घर की सफाई करने वाला स्टाफ भी नहीं पहुंचा। इसी बीच चोरों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे दिया। डॉ. केएन त्रिपाठी की तहरीर के मुताबिक, आलमारी से नकदी के साथ डायमंड के कान का सेट, अंगूठी, सोने के सिक्के, चेन और अन्य सामान गायब हैं। दिनदहाड़े हुई चोरी से आसपास के लोगों में भी दहशत है। उधर, झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: झमाझम बारिश के बीच डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी