इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश को साक्षात्कार 16 व 17 को
Prayagraj News - प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग ने पीएचडी प्रवेश 2025 के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित की हैं। ये साक्षात्कार 16 और 17 फरवरी 2026 को आयोजित होंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होने और आवश्यक दस्तावेज लाने की सलाह दी गई है।

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से पीएचडी प्रवेश 2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभागाध्यक्ष ने अवगत कराया है कि पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार 16 एवं 17 फरवरी 2026 को आयोजित किए जाएंगे। सभी पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर समय से उपस्थित होने की सलाह दी गई है। साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, दिशा-निर्देश एवं अन्य आवश्यक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे वेबसाइट पर जारी सूचना का अवलोकन कर आवश्यक दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में सम्मिलित हों।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


