ईरान पर हमले से महंगा होने लगा मेवा
Prayagraj News - प्रयागराज में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले का असर मेवा बाजार पर दिखने लगा है। ईरानी पिस्ता की कीमत एक दिन में 150 रुपये प्रति किलो बढ़कर 2150 रुपये पहुंच गई है। कारोबारी चिंतित हैं कि बाजार खुलने पर अन्य मेवों के भाव भी बढ़ सकते हैं।

प्रयागराज। अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले का असर मेवा के बाजार पर पड़ने लगा है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के एकदिन बाद ही शहर के बाजारों में पिस्ता का भाव उछलने लगा है। प्रयागराज की थोक मंडी में ईरानी पिस्ता का भाव 150 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया। पुराने शहर की थोक दुकानों में ईरानी पिस्ता शनिवार को दो हजार रुपये प्रति किलो बिक रहा था। रविवार को भाव 2150 रुपये तक पहुंच गया। नमकीन पिस्ता भी 100 रुपये प्रति किलो महंगा हुआ है। बाजार में ईरानी नमकीन पिस्ता 1100 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये प्रति किलो हो गया है।
ईरानी मेवा महंगा होने से कारोबारी भी हैरान हैं। ईरानी मेवा दुबई के जरिए भारत में आता है। विमान सेवा एकदिन पहले बंद हुई। मेवा कारोबारी पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इतनी जल्दी ईरानी मेवा का भाव बढ़ना नहीं चाहिए। कारोबारी कहते हैं कि सोमवार को बाजार खुलेगा तो खाड़ी देशों से आने वाले अन्य मेवा के भावों में उछाल देखने को मिल सकता है। पिछले साल भी अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था तो कई दिन बाद वहां से आयात होने वाले मेवा के भाव 25 फीसदी तक उछला था। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते अफगानी मेवा के भाव भी चढ़ेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


