पेट्रोल-डीजल की महंगाई से ऑटो बाजार की रफ्तार थमी
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर ऑटोमोबाइल बाजार पर स्पष्ट दिख रहा है। मई 2026 में वाहन बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर वाहनों की बिक्री में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखने को मिली है।
प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब ऑटोमोबाइल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। संभागीय परिवहन कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि मई 2026 में जिले में वाहन बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि राष्ट्रीय आंकड़े बताते हैं कि देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री बढ़ी है। इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वाहन बिक्री में गिरावट
मई 2026 में आरटीओ दफ्तर में कुल 7098 वाहनों का पंजीयन किया गया। इनमें 4968 बाइक, 1049 कार और 267 ई-रिक्शा शामिल हैं। इसके विपरीत मई 2025 में 15740 वाहनों का पंजीयन हुआ था, जिसमें 12501 बाइक, 1437 कार और 464 ई-रिक्शा शामिल थे। इस प्रकार कुल वाहन बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पर भी असर पड़ा है। माल ढुलाई वाले वाहनों का पंजीयन मई 2025 में 218 था, जो घटकर मई 2026 में 146 रह गया। व्यापारियों का कहना है कि ईंधन की बढ़ती लागत ने वाहन खरीदने की लोगों की क्षमता और रुचि दोनों को प्रभावित किया है। हालांकि इस मंदी के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार उम्मीद जगाता नजर आया। ईवी सेगमेंट में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
व्यापारियों की राय
इनका कहना है
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में तेजी आने से बाजार प्रभावित हुआ है। इसका सीधा असर वाहन बिक्री पर पड़ा है। अब सहालग शुरू होने के बाद बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।
हर्षित अग्रवाल, कान्हा मोटर्स
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन की खपत कम करने को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग वाहन खरीदने का निर्णय टाल रहे हैं, जिससे बिक्री प्रभावित हुई है।
पंकज श्रीवास्तव, जीएम, रेनॉल्ट शोरूम
-
लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से ईवी की मांग और तेज हुई है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
फजल फाकरी, मैनेजर, टाटा मोटर्स ईवी
राष्ट्रीय स्तर पर वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री
देश में सालाना आधार पर वाहनों की बिक्री ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से जारी आंकड़े बताते हैं कि मई में ईवी के साथ दोपहिया, यात्री वाहन, तीन पहिया और ट्रैक्टर श्रेणी में वाहनों की बिक्री काफी अच्छी रही है। हालांकि मासिक आधार पर अप्रैल के मुकाबले बिक्री में 6.75 प्रतिशत कमी आई है। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में उछाल के पीछे पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के दाम में हो रही बढोतरी को माना जा रहा है।
प्रमुख आंकड़े
वाहन श्रेणी मई 2025 मई 2026
कुल वाहन पंजीयन 15740 - 7098
बाइक 12501 - 4968
कार 1437- 1049
ई-रिक्शा 464-267
गुड्स कैरियर 218- 146
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Piyush Kumar Srivastavaशॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।
विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


