युद्ध से बाजार प्रभावित, व्यापारियों ने भेजी रिपोर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में मध्य पूर्व में युद्ध के कारण स्थानीय बाजार की स्थिति बिगड़ने लगी है। कटरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने रिपोर्ट में बताया कि कोयले और सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से होटल और रेस्टोरेंट पर असर पड़ा है। व्यापार में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है और उपभोक्ता परेशान हैं।

युद्ध से बाजार प्रभावित, व्यापारियों ने भेजी रिपोर्ट

प्रयागराज। मध्य पूर्व में युद्ध से स्थानीय बाजार की स्थिति प्रभावित होने लगी है। गुरुवार को कटरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल ने उपश्रमायुक्त के माध्यम से शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने बताया कि कोयले और कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट व मिठाई कारोबार पर भी असर पड़ा है। लागत बढ़ने और ग्राहकों की कमी से व्यापार करीब 60 प्रतिशत पर ठहर गया है। रिफाइंड व सरसों के तेल की कीमत में 10 प्रतिशत वृद्धि से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कोयले के दाम नियंत्रित करने और सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।