Prayagraj News: गोशालाओं में जलभराव-कीचड़ का तत्काल करें निस्तारण

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा सीडीओ हर्षिका सिंह ने की।

Prayagraj News: गोशालाओं में जलभराव-कीचड़ का तत्काल करें निस्तारण

Prayagraj News: जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में जिले की गोशालाओं की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा सीडीओ हर्षिका सिंह ने की। बैठक में विशेष रूप से साफ-सफाई, जलभराव और कीचड़ की समस्या के साथ ही गोवंश के लिए चारा, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन गोशालाओं में जलभराव और कीचड़ की समस्या है, उसका तत्काल निस्तारण कराया जाए। स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के साथ नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों से व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए कमियों को समय रहते दूर करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी गोशालाओं से आवश्यक फंड की डिमांड निर्धारित समय-सीमा में भेजने के लिए कहा गया। इससे गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि गोशालाओं की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। नियमित अनुश्रवण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रयागराजPrayagraj News: गोशालाओं में जलभराव-कीचड़ का तत्काल करें निस्तारण