विरोध के बीच पार्क में बने धार्मिक स्थल को हटाया
Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम ने कालिंदीपुरम स्थित आवास योजना के पार्क में अवैध धार्मिक स्थल को हटाया। पहले विरोध हुआ, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शुरू हुई। निगम की टीम ने टीनशेड हटाने का काम किया और ढांचे को पार्क के किनारे रख दिया। नगर निगम के अधिकारी इस कार्रवाई पर चुप रहे।

प्रयागराज। नगर निगम ने मंगलवार को कालिंदीपुरम स्थित प्रयागराज विकास प्राधिकरण की आवास योजना में अवैध रूप से पार्क में बनाए गए धार्मिक स्थल को हटा दिया। नगर निगम की टीम ने सबसे पहले टीनशेड हटाना शुरू किया तो विरोध शुरू हो गया। विरोध के चलते तुरंत कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी। नगर निगम की टीम के साथ गई फोर्स ने आक्रमक रुख दिखाया तो विरोध करने वाले पीछे हटे और टीनशेड खोलने का काम शुरू हुआ। पीडीए के बुद्ध विहार आवास योजना के तिकोना पार्क के परिसर में अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाने की शिकायत मिली थी। नगर निगम ने इसकी जांच की तो अस्थायी ढांचा पार्क के परिसर में मिला।
नगर निगम की टीम मंगलवार दोपहर दो बजे अवैध ढांचा हटाने पहुंची। विरोध की संभावना के मद्देनजर नगर निगम की टीम अपने साथ पुलिस भी लेकर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस ने पहले पार्क को घेर लिया। इसके बाद टीनशेड हटाने लगे आगे बढ़े तो विरोध शुरू हो गया। विरोध समाप्त होने के बाद नगर निगम के मजदूरों ने टीनशेड हटाया। नगर निगम के प्रवर्तन दल के सदस्यों का कहना था कि टीनशेड के नीचे रखा ढांचा नहीं हटाया गया है। लोगों को ढांचा किनारे स्थापित करने के लिए कहा गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टीनशेड के नीचे रखा ढांचा भी लोगों की आपसी सहमति के बाद हटाकर पार्क के किनारे रख दिया गया है। नगर निगम की टीम का नेतृत्व कर रहे अपर नगर आयुक्त अरविंद राय और प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दिनेश तंवर इस कार्रवाई के संबंध में चुप्पी साधे रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



