Prayagraj News: 32 बीघा अवैध प्लाटिंग को कराया गया ध्वस्त
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजPrayagraj News: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने झूंसी क्षेत्र में 32 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसमें सामिया माई मंदिर के पास सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा की गई अवैध प्लाटिंग शामिल है। यह कार्रवाई अवैध कब्जों के खिलाफ की गई है।

Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से झूंसी क्षेत्र में अभियान चलाकर 32 बीघा जमीन से अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। झूंसी सामिया माई मंदिर के पास रजत मिश्र, परवेज अहमद, मोइन सिद्दीकी की ओर से 10 बीघा अवैध प्लाटिंग, नीरज तिवारी, प्रवीण कुमार गौतम, राजेश कुमार, नवीन व अन्य की आठ बीघा पर की गई अवैध प्लाटिंग, दीपक यादव की ओर से सोनौटी क्षेत्र में की गई चार बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग और हर्ष सिंह जौनपुर वाले व राजेश यादव, विकास यादव व अन्य की सोनौटी पूरब रोड पर 10 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


