पीडीए का सील तोड़कर मकान निर्माण, नामजद एफआईआर

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बिना नक्शा और अनुमति के एक मकान को सील किया। शिकायत के बाद, मकान मालिक आफताब हैदर ने पीडीए की सील तोड़कर फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ईशू कन्नौजिया ने आरोपी के खिलाफ अतरसुइया थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीडीए का सील तोड़कर मकान निर्माण, नामजद एफआईआर

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से बिना नक्शा और परमिशन के एक मकान को सील किया गया था। आरोप है कि मकान मालिक ने पीडीए का सील तोड़कर फिर से अवैध निर्माण शुरू कर दिया। अतरसुइया थाने में पीडीए के अवर अभियंता ईशू कन्नौजिया ने आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है।अवर अभियंता ईशू कन्नौजिया की तहरीर के मुताबिक, दरियाबाद में 30 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान आफताब हैदर का बिना परमिशन और नक्शा पास कराए मकान निर्माण कराए जाने की शिकायत मिली। विभाग के जोनल अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य रोकवाकर निर्माणाधीन मकान को सील कर दिया गया था।

लेकिन, आफताब हैदर ने पीडीए की सील को तोड़कर फिर से चोरी छुपे निर्माण शुरू करा दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।