आईआईटी खड़गपुर ने शहर की जलापूर्ति सुधारने को बढाया हाथ
Prayagraj News - प्रयागराज में आईआईटी खड़गपुर ने समान जलापूर्ति के लिए एक योजना प्रस्तुत की है। जलकल प्रबंधन के साथ इस योजना पर चर्चा की गई है, और अगर यह योजना स्वीकार की जाती है, तो आईआईटी को शहर की जलापूर्ति सुधारने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रेजेंटेशन अगले सप्ताह होगा।

प्रयागराज। आईआईटी खड़गपुर शहर के सभी हिस्से में समान जलापूर्ति के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। आईआईटी की टीम नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा और जलकल प्रबंधन के समक्ष अपनी योजना को प्रस्तुत करेगा। योजना पसंद आई तो आईआईटी को शहर की जलापूर्ति सुधारने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जलकल विभाग ने शहर में एक समान जलापूर्ति सुधारने की योजना बनाई है। योजना पर काम करने के लिए जलकल ने देशभर से विशेषज्ञ एजेंसियों को आमंत्रित किया है। आईआईटी खड़गपुर ने प्रस्ताव के सिलसिले में जलकल प्रबंधन से संपर्क किया। आईआईटी के विशेषज्ञ यहां अधिकारियों को दिखाने के लिए प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं।
जलकल विभाग के सचिव शिवम मिश्रा ने बताया कि जनवरी के मध्य में ही आईआईटी की टीम प्रेजेंटेशन के लिए प्रयागराज आने वाली थी। सचिव के अनुसार, प्रेजेंटेशन का काम पूरा नहीं हो पाया तो विशेषज्ञों का दौरा एख सप्ताह के लिए टल गया। अब अगले सप्ताह तकनीकी शिक्षण संस्थान की टीम प्रयागराज आएगी। जलकल के सचिव के अनुसार नलकूपों से बेहतर जलापूर्ति होने के बावजूद शहर के तमाम मोहल्लों के घरों में जरूरत का पानी नहीं मिल पाता। समान जलापूर्ति के लिए ओवरहेड और भूमिगत जलाशय बनाए गए, फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसे ही सुधारना है। आईआईटी का प्रेजेंटेशन संतोषजनक मिलता है तो डीपीआर बनाने का काम उनको सौंपा जा सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




