एआई और रोबोटिक्स के दौर में नए कलेवर में एमटेक कोर्स

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने अपने एमटेक कार्यक्रमों को नए स्वरूप में ढाल दिया है। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और अन्य उभरते क्षेत्रों में अधिक दक्ष बनाना है। ये नए पाठ्यक्रम 2026-27 से लागू होंगे।

एआई और रोबोटिक्स के दौर में नए कलेवर में एमटेक कोर्स

प्रयागराज। तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया और उद्योग की नई मांगों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने अपने एमटेक कार्यक्रमों को नए स्वरूप में ढाल दिया है। संस्थान में संचालित सभी एमटेक कोर्स अब आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता आधारित ढांचे के साथ नए कलेवर में नजर आएंगे। इस बदलाव का उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और अन्य उभरते क्षेत्रों में अधिक दक्ष बनाना है। संस्थान की सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय शैक्षिक सत्र 2026-27 से लागू होगा। इसके तहत 12 पीजी प्रोग्राम में से 10 एमटेक कोर्स के नाम और स्वरूप में बदलाव किया गया है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मानकों के अनुरूप बन सकें। ट्रिपलआईटी में आईटी, ईसीई और एप्लाइड साइंसेज इन तीन विभागों के अंतर्गत एमटेक कार्यक्रम संचालित होते हैं।

ईसीई विभाग में बदलाव

ईसीई विभाग में अब कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कम्युनिकेशन एंड सिग्नल प्रोसेसिंग और माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई जैसे उन्नत स्पेशलाइजेशन शामिल किए गए हैं, जो सेमीकंडक्टर और कम्युनिकेशन इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा करेंगे। वहीं आईटी विभाग में एआई एंड मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ह्यूमन-मशीन इंटरैक्शन एंड इमर्सिव टेक्नोलॉजीज, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एंड ऑटोमेशन और नेटवर्क्स, सिस्टम्स एंड कंप्यूटिंग जैसे नए नामों को मंजूरी दी गई है। इन पाठ्यक्रमों के जरिए छात्रों को इंडस्ट्री 4.0 और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

Voice of UP

एप्लाइड साइंसेज विभाग में परिवर्तन

एप्लाइड साइंसेज विभाग में भी बायोमेडिकल एनालिटिक्स एंड इंजीनियरिंग तथा क्वांटम इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजीज जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। हालांकि बायोइन्फॉर्मेटिक्स कोर्स का नाम यथावत रखा गया है।

सामान्य प्रश्न

ट्रिपलआईटी ने अपने एमटेक कार्यक्रमों में क्या बदलाव किए हैं?
ट्रिपलआईटी ने अपने एमटेक कार्यक्रमों को आधुनिक तकनीकों और विशेषज्ञता आधारित ढांचे के साथ नए स्वरूप में ढाल दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।