
आईईआरटी : पुरा छात्र सम्मेलन में छलका अपनापन
Prayagraj News - आईईआरटी अयोध्या के छात्रावास में रविवार को फिजियो और ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट्स की एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजय कंसल ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। निदेशक डॉ. विमल...
आईईआरटी के अयोध्या छात्रावास में रविवार को फिजियो और ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट्स की एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान पुरा छात्रों ने यादें ताजा कीं। मुख्य अतिथि संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. विजय कंसल ने कहा कि आईईआरटी में अवश्य कुछ जादुई शक्ति है, तभी यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं देश ही नहीं, विदेशों में भी संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. विमल मिश्र ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे मानवता और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत रहें, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सकें। इस अवसर पर घोषणा की गई कि एल्युमिनाई मीट सीहोर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी।

विशिष्ट अतिथि इंजीनियर प्रो. गिरीश गुप्ता रहे। एल्युमिनाई मीट में देश के विभिन्न राज्यों से डॉ. पंकज, डॉ. नीरू, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. नंद किशोर, डॉ. बृजेश त्रिपाठी, डॉ. प्रमोद सिंह, डॉ. विनोद अग्रवाल, डॉ. राजनाथ, डॉ. जितेंद्र, डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. रमेश शर्मा, डॉ. दिग्विजय, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. रमेश त्रिवेदी, डॉ. शैलेश पांडेय, डॉ. ओंकार नाथ, डॉ. बृजेश मौर्य, डॉ. सतीश तिवारी, डॉ. आनंद किशोर गुप्ता और डॉ. राजनंदन सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. हर्षवर्धन श्रीवास्तव, डॉ. अशोक कुमार शुक्ल, डॉ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




