IEI Prayagraj Announces Distinguished Engineer Award 2025 for Notable Personalities तीन इंजीनियरों को मिलेगा विशिष्ट इंजीनियर पुरस्कार-2025, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsIEI Prayagraj Announces Distinguished Engineer Award 2025 for Notable Personalities

तीन इंजीनियरों को मिलेगा विशिष्ट इंजीनियर पुरस्कार-2025

Prayagraj News - प्रयागराज में इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने विशिष्ट इंजीनियर पुरस्कार-2025 की घोषणा की है। यह पुरस्कार प्रो. राजीव त्रिपाठी, अभिजीत सिंह और शिवेश गौड़ को 15 सितंबर को इंजीनियर्स दिवस पर दिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजFri, 12 Sep 2025 08:01 PM
share Share
Follow Us on
तीन इंजीनियरों को मिलेगा विशिष्ट इंजीनियर पुरस्कार-2025

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया)-आईईआई प्रयागराज लोकल सेंटर ने विशिष्ट इंजीनियर पुरस्कार-2025 की घोषणा की है। यह सम्मान प्रयागराज क्षेत्र की तीन प्रतिष्ठित हस्तियों प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी (कुलपति, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल), इंजीनियर अभिजीत सिंह (अध्यक्ष, रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज) और इंजीनियर शिवेश गौड़ (संस्थापक एवं सीईओ, एम्पायरन ग्रुप प्रयागराज) को प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार 15 सितंबर, इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में दिया जाएगा। आईईआई प्रयागराज लोकल सेंटर के अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने बताया कि पुरस्कार के लिए नामांकन प्रयागराज से जुड़े प्रतिष्ठित इंजीनियरों से आमंत्रित किए गए थे। स्क्रीनिंग सह चयन समिति की अनुशंसा के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए गए।

हिंदी दिवस (14 सितंबर) और इंजीनियर्स दिवस (15 सितंबर) के अवसर पर केंद्र की ओर से स्नातक, स्नातकोत्तर इंजीनियरों व शोधार्थियों के लिए हिंदी शोध पत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के बाद ही विशिष्ट इंजीनियर पुरस्कार समारोह संपन्न होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।