Prayagraj News: एसआरएन में आईसीयू के पास पिलर क्षतिग्रस्त, बढ़ा खतरा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में नई बिल्डिंग के आईसीयू के पास एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश में पिलर से पानी टपकता है, जिससे तीमारदारों को परेशानी हो रही है। पिलर ऊपर के सोलर पैनल के कारण और क्षतिग्रस्त हुआ। अस्पताल प्रशासन को शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे सुरक्षा को खतरा है।

एसआरएन में आईसीयू के पास पिलर क्षतिग्रस्त, बढ़ा खतरा

Prayagraj News: प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल के नई बिल्डिंग में आईसीयू के पास एक पिलर क्षतिग्रस्त होने से खतरा बढ़ गया है। बारिश होते हुए पिलर से पानी टपकने लगता है। इससे आईसीयू के पास बैठने वाले तीमारदारों को परेशानी होती है। पिलर के ऊपर वाली छत पर सोलर पैनल लगया गया है, जिससे पानी का निकास बंद हो गया है। छत पर पानी भरा रहने से पिलर ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। वार्ड के कर्मचारियों ने इस बारे में अस्पताल प्रशासन को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीमारदारों का कहना है कि किसी भी समय पिलर गिर सकता है। आईसीयू में 10 बेड हैं, साथ ही 30 से 40 तीमारदार क्षतिग्रस्त पिलर के पास ही बैठते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।