बिजली विभाग ने कहा, आग के लिए होटल प्रबंधन जिम्मेदार
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होटल विट्ठल इंटरनेशनल में लगी भीषण आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन सवाल ये है कि ट्रांसफॉर्मर में लगी आग के लिए कौ
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होटल विट्ठल इंटरनेशनल में लगी भीषण आग पर काबू तो पा लिया गया है लेकिन सवाल ये है कि ट्रांसफॉर्मर में लगी आग के लिए कौन जिम्मेदार हैं। एक तरह होटल मैनेजर ने ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को हादसे की वजह बताया तो वहीं बिजली विभाग के अफसरों ने वीडियो के आधार पर दावा किया कि आग होटल के ऊपरी मंजिल से नीचे आई और फिर ट्रांसफॉर्मर जला। वहीं, फायर ब्रिगेड और विद्युत सुरक्षा की संयुक्त टीम आग लगने की कारण की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में खुलासा होगा कि आग कैसे लगी。
जांच की प्रक्रिया
मेयोहाल डिवीजन के एक्सईएन संदीप मौर्या ने बताया कि सोमवार दोपहर होटल के ट्रांसफॉर्मर का डीओ उड़ने की सूचना मिली थी। टीम वहां गई और उसे ठीक कर दिया। इसके बाद आग लगने की जानकारी मिली। बिजली विभाग की मानें तो होटल में आग लगते ही वीडियो सामने आया। उसमें दूसरी और तीसरी मंजिल में आग की लपटें दिख रही हैं। बाद में ट्रांसफॉर्मर में आग लगी है।
बिजली विभाग की जिम्मेदारी
इस प्रकरण में चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने बताया कि होटल में 11केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा है। एचडी कनेक्शन वाले उपभोक्ता की जिम्मेदारी होती है कि वह ट्रांसफॉर्मर की देखरेख करे। वहीं विद्युत सुरक्षा के एडी हेमंत शर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट से पता चलेगा कि आग कैसे और कहां लगी थी। होटल में बिजली के वायर में कोई कमी नजर नहीं आई है।
पीडीए की जांच
पीडीए ने मांगी जांच रिपोर्ट
प्रयागराज। सिविल लाइंस के होटल में आग लगने के मामले में पीडीए वीसी ऋषिराज ने जांच बैठा दी है। उन्होंने जोनल अधिकारी को मौके पर भेजा, साथ ही निर्देश दिया कि विद्युत सुरक्षा और अग्निशमन विभाग की संयुक्त जांच रिपोर्ट को देखें, जिसके बाद लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। होटल मानकों के अनुसार बना था या नहीं आदि के दस्तावेज भी देखे जाएंगे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


