Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsHorror Killing Suspected in Sarita s Murder Case in Prayagraj
प्रयागराज में नाबालिग लड़की हत्या के पीछे हॉरर किलिंग का शक!

प्रयागराज में नाबालिग लड़की हत्या के पीछे हॉरर किलिंग का शक!

संक्षेप: Prayagraj News - प्रयागराज के कांटी गांव में सरिता की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इसे हॉरर किलिंग माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाने और धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है।

Sat, 8 Nov 2025 11:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घूरपुर के कांटी गांव की सरिता की संदिग्ध परिस्थिति में हत्या के मामले में बड़ा खुलासा होने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की प्रारंभिक जांच में हॉरर किलिंग का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी रात में ही सरिता की पहले गला दबाने के बाद धारदार हथियार से हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं एक करीबी रिश्तेदार ने भी पुलिस को काफी हद तक वारदात की जानकारी दी है। पुलिस मृतका के परिजनों से पूछताछ में जुटी है। कांटी गांव निवासी रमेश सोनकर की इकलौती बेटी सरिता का गुरुवार सुबह घर से लगभग सौ मीटर दूर चारदीवारी के पीछे झाड़ियों में रक्तरंजित शव मिला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे घर से शौच के लिए निकलने की बात बताई थी। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सरिता की मौत बुधवार रात लगभग 11-12 बजे होने की पुष्टि हुई है। उसका पहले गला दबाया गया, फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एक और महत्वपूर्ण जानकारी मिली है कि अमाशय में अपच भोजन मिला है। इससे स्पष्ट होता है कि रात में भोजन करने के थोड़ी देर बाद ही सरिता की हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो सरिता के रिश्ते में एक चाचा ने पुलिस को हत्या में परिवार की संलिप्तता की जानकारी दी है। आशंका है कि सरिता के कुछ युवकों से मेलजोल होने से परिजन काफी नाराज थे। घूरपुर थाना पुलिस मृतका के पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों से गहनता से पूछताछ कर रही है। वर्जन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की की रात में ही मौत की पुष्टि हुई है। जबकि, परिजनों ने सुबह घर से निकलने की बात बताई थी। परिजनों की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है और उनसे पूछताछ जारी है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर।