संस्कृत के विद्वानों का हुआ संम्मान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजप्रयागराज में श्रीमद् आर्यावर्त विद्वत् परिषद् और श्रीमत् प्रयाग विद्वत् परिषद् के संयुक्त प्रयास से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ. रामजी मिश्र की अध्यक्षता में इस समारोह में संस्कृत कवि अभिराम, डॉ. कृपाराम त्रिपाठी को महामहोपाध्याय, डॉ. सुरेन्द्र कुमार पांडेय को प्रयाग गौरव और डॉ. राममिलन मिश्र को पंडितराज की उपाधि से सम्मानित किया गया।

प्रयागराज, संवाददाता। श्रीमद् आर्यावर्त विद्वत् परिषद् एवं श्रीमत् प्रयाग विद्वत् परिषद् के संयुक्त प्रयास से शनिवार को श्रीवैकुंठधाम आश्रम अलोपीबाग में सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता डॉ. रामजी मिश्र ने की। समारोह में संस्कृत के कवि अभिराम, डॉ. कृपाराम त्रिपाठी को महामहोपाध्याय तथा पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार पांडेय को प्रयाग गौरव और डॉ. राममिलन मिश्र को पंडितराज की सम्मानोपाधि से विभूषित किया गया। संचालन विनय कुमार श्रीवास्तव ने किया ।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


