सियालदह एक्सप्रेस में दम घुटने जैसी भीड़, यात्री बेहाल

Mar 02, 2026 01:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - होली पर घर लौटते समय यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच में सांस लेने की जगह नहीं थी। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की। दिल्ली से प्रयागराज आने वाली अन्य ट्रेनों में भी भीड़ थी। रोडवेज ने स्पेशल बसों का संचालन कर राहत दी।

सियालदह एक्सप्रेस में दम घुटने जैसी भीड़, यात्री बेहाल

होली पर घर लौटने की भीड़ का हाल यह है कि ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों को सांस लेने तक की जगह नहीं मिली। कोच में नीचे से लेकर ऊपर तक लोग बैठे रहे, जिससे महिलाओं और बच्चों की आफत आ गई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर शिकायत की कि भीड़ इतनी थी कि पैर रखने की जगह नहीं बची थी। यही हाल दिल्ली से प्रयागराज आने वाली अन्य ट्रेनों का रहा, जहां यात्रियों को फर्श, दरवाजे और शौचालय के पास बैठकर सफर करना पड़ा। हालांकि रोडवेज ने स्पेशल बसों का संचालन कर राहत दी।

दिल्ली समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रविवार को दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज आने वाली प्रमुख ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली। महानंदा एक्सप्रेस से आ रहे यश द्विवेदी ने एक्स पर डीआरएम से शिकायत की कि उनकी कन्फर्म सीट होने के बावजूद एस-2 कोच में चढ़ने की जगह नहीं थी और कोई टीटीई मदद के लिए नहीं मिला। स्लीपर की बात छोड़िए एसी कोच में भी यही हाल है। ये सिर्फ एक ट्रेन की नहीं बल्कि शिवगंगा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस और अन्य मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित कोचों में भी वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की भीड़ घुस गई, जिससे आरक्षित टिकट वालों को अपनी सीट तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ा। एनसीआर के वरिष्ठ पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।