नए दिल के साथ फिर सुनाई देगी कलक्ट्रेट की ‘धड़कन’
Prayagraj News - प्रयागराज में कलक्ट्रेट परिसर की पुरानी घड़ी एक बार फिर चलेगी। अधिकारियों ने नए हिस्सों की कमी के कारण दूसरी घड़ी लगाने की योजना बनाई है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान डीएम को घड़ी ठीक कराने के निर्देश दिए। अन्य मामलों के निस्तारण के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता कलक्ट्रेट परिसर में लगी घड़ी एक बार फिर चलेगी, लेकिन इस बार इतिहास शायद बदल जाएगा। अंग्रेजों के जमाने की लगी इस घड़ी के सामान न मिलने के कारण यहां ऐसी ही दूसरी घड़ी लगाने की तैयारी चल रही है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान वो बंद घड़ी को देखने के लिए छत पर गईं। आगे तक का सफर बांस की सीढ़ियों से पार होना था। इसलिए वो वहां नहीं गईं, लेकिन डीएम मनीष कुमार वर्मा को इस घड़ी को फिर से ठीक कराने के निर्देश दिए।इसके बाद संगम सभागार में मंडलायुक्त ने निरीक्षण शुरू किया।
एडीएम सिटी कार्यालय में पांच साल से पुराने मामलों का निस्तारण कराने, खाद्य सुरक्षा के जुड़े मामलों जिसमें रिपोर्ट असंतोषजनक नहीं है, उसे तत्काल निस्तारित करने, गंभीर प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। न्यायिक सहायक न्याय के पटल जहां टाउन एरिया से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाता है। गार्ड फाइल की समीक्षा के दौरान आवश्यक आदेशों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को व्यवस्थित रूप से संलग्न रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम नजूल संजय पांडेय, एडीएम एफआर विनीता सिंह आदि सभी अफसर मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


