Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsHindustani Academy Invites Submissions for Quarterly Magazine

सामान्य अंक के लिए हिन्दुस्तानी एकेडेमी ने मांगे आवेदन
संक्षेप:
Prayagraj News - प्रयागराज में हिन्दुस्तानी एकेडेमी ने त्रैमासिक पत्रिका 'हिन्दुस्तानी' के अप्रैल-जून अंक के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। केवल अप्रकाशित शोधपत्र और मौलिक लेख स्वीकार किए जाएंगे। लेख भेजने की अंतिम तिथि 10 मार्च है। लेखक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लेख जमा कर सकते हैं।
Feb 06, 2026 10:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से त्रैमासिक पत्रिका ‘हिन्दुस्तानी’ के अप्रैल से जून के अंक के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सामान्य अंक के रूप में प्रकाशित होने वाली पत्रिका में केवल अप्रकाशित शोधपत्र व मौलिक लेख ही प्रकाशित किए जाएंगे। लेख भेजने की अंतिम तिथि दस मार्च तक निर्धारित की गई है। लेखक व शोधार्थी अपना आलेख एकेडेमी में प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। एकेडेमी के सचिव डॉ. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लेखों का चयन समीक्षक समिति की अंतिम स्वीकृति पर प्रकाशित किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




