मैं तुलसी, कबीर, मीरा के आंगन में खेली हूं...
Prayagraj News - प्रयागराज में लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा और सीएमपी डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग ने हिंदी पखवाड़ा के तहत एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कवियों ने हिंदी भाषा का गुणगान किया। इस अवसर पर कई कविताएं...

प्रयागराज, संवाददाता। लायंस क्लब इलाहाबाद अरुणिमा और सीएमपी डिग्री कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से सोमवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर रचनाकारों ने गीत, गजल के माध्यम से हिंदी का गुणगान किया। कवयित्री शालिनी भास्कर ने कविता हिंदी है मेरा नाम मैं उर्दू की सहेली हूं। मैं तुलसी, कबीर, मीरा के आंगन में खेली हूं..प्रस्तुत कर हिंदी का मान बढ़ाया। डॉ. नीलिमा मिश्रा ने कविता मैं हिंदी की दीवानी हूं, हमारी शान है हिंदी..प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। पं. राकेश मालवीय मुस्कान, दिनेश पांडेय नजर इलाहाबादी, डॉ़ अजय मालवीय बहार इलाहाबादी, मिस्बाह इलाहाबादी, डॉ. वंदना शुक्ला ने काव्य पाठ किया।
मुख्य अतिथि डॉ. अर्पणधर दुबे, विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके शुक्ल रहे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने किया। स्वागत हिंदी विभाग की अध्यक्ष सरोज सिंह, आभार ज्ञापन संतोष तिवारी ने किया। इस मौके पर डॉ. अशोक द्विवेदी, वंदना दुबे, डॉ. आभा त्रिपाठी, डॉ. रत्नेश दीक्षित, आलोक मालवीय, डॉ. संजय सिंह, प्रो. दीनानाथ, डॉ.रामानुज यादव, डॉ. रंजीत सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




