Prayagraj News: सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों से स्टंट करना पड़ा महंगा
Prayagraj News: शहर में एसयूवी गाड़ियों के स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने चार गाड़ियों की पहचान कर छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना और माफीनामा लिया। ये घटना एक सप्ताह पूर्व की है, जब कुछ छात्रों ने तेज रफ्तार गाड़ियों से स्टंट किया था।

Prayagraj News: शहर में बीच सड़क तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ियों से स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आ गई। वायरल वीडियो की जांच में मामला एक सप्ताह पहले की होने की पुष्टि हुई। यातायात पुलिस ने चारों गाड़ियों की पहचान कर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना और आरोपियों से भविष्य में इस तरह की गलती नहीं करने का लिखित माफीनामा लिया। पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर को शहर के विद्यालय के कक्षा दसवीं के कुछ छात्रों ने कैंट थाने के समीप एक रेस्टोरेंट मे फेयरवेल पार्टी आयोजित की थी। पार्टी खत्म होने के बाद कुछ छात्र लग्जरी गाड़ियों से बाहर निकले।
तेज रफ्तार गाड़ियों से स्टंट का वीडियो भी बनाया। छात्रों का गुट कैंट से होते हुए कर्नलगंज तक पहुंचा। बीच सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ियों व स्टंट की वजह से अन्य लोगों में एकबारगी आपाधापी मच गई। इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने सख्त रूप अपनाया। यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि इसमें तीन गाड़ियां कर्नलगंज और एक दारागंज निवासी व्यक्ति की है। गाड़ियों को पकड़कर छात्रों और उनके अभिभावकों को बुलाकर माफीनामा व जुर्माना लिया गया। उन्होंने दोबारा सड़क पर स्टंट नहीं करने की कड़ी हिदायत दी।

