
डीएलएड की 2,33,350 सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ
Prayagraj News - हाईकोर्ट के फैसले से 2025-26 सत्र के लिए डीएलएड में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रदेश के 67 डायट और 2974 निजी कॉलेजों की 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी अब प्रस्ताव सरकार को भेजेंगे। प्रवेश प्रक्रिया चार महीने से अधिक समय से रुकी हुई थी।
डीएलएड में प्रवेश की अर्हता स्नातक रखने संबंधी शासनादेश बहाल करने के हाईकोर्ट के फैसले के साथ ही 2025-26 सत्र के लिए डीएलएड में दाखिले का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 2974 निजी कॉलेजों की 2,22,750 कुल 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अफसर अब एनआईसी से वार्ता कर प्रवेश का प्रस्ताव सरकार को भेजेंगे। सरकार की अनुमति के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अर्हता का मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया चार महीने से अधिक पिछड़ गई है। डीएलएड में प्रवेश के लिए हर साल आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन मई या जून में शुरू हो जाते हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


