High Court Justice Anish Kumar Gupta Emphasizes Advocates Role in Society at All India Advocates Council Event अधिवक्ता परिषद समाज व राष्ट्र के हित में काम करने वाला समूह , Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsHigh Court Justice Anish Kumar Gupta Emphasizes Advocates Role in Society at All India Advocates Council Event

अधिवक्ता परिषद समाज व राष्ट्र के हित में काम करने वाला समूह

Prayagraj News - प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर कहा कि अधिवक्ता होना एक बड़ी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में अधिवक्ता परिषद के उद्देश्य और...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 9 Sep 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
अधिवक्ता परिषद समाज व राष्ट्र के हित में काम करने वाला समूह

प्रयागराज, विधि संवाददाता। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता परिषद समाज व राष्ट्र के हित में काम करने वाला अधिवक्ताओं का समूह है। हम रहें या ना रहें, तेरा वैभव अमर रहे मां यह इस उक्ति पर कार्य करने वाले अधिवक्ताओं का संगठन है। न्यायमूर्ति गुप्ता अधिवक्ता परिषद काशी की उच्च न्यायालय इकाई की ओर से अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। लाइब्रेरी हॉल में आयोजित कार्यक्रम न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता होना ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन करना आसान नहीं होता।

अधिवक्ता के रूप में जब कोई आता है तो उसे समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है। अधिवक्ता परिषद के संगठन के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश राय ने कहा कि न्याय पालिका मजबूत कैसे हो, इस विषय में अधिवक्ता परिषद हमेशा चिंतन करता रहता है। विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि अधिवक्ता परिषद के पवित्र उद्देश्य है की पूर्ति के लिए हम हमेशा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद काशी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी व संचालन सुचिता त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता संजीव सिंह, काशी के प्रदेश महामंत्री नीरज सिंह, जितेंद्र मिश्र, राजेश्वर त्रिपाठी, वरुण सिंह, संजीव पांडेय, अभिनव गौड़, विनायक पांडे, सात्विक त्रिपाठी, प्रियंका शर्मा, वत्सला उपाध्याय, पवन सिंह, शशि, विजय प्रकाश मिश्र आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।