शहर में जाम पर उठाए सवाल
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने अतिक्रमण और ई रिक्शा के कारण शहर में बढ़ते जाम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट का सफर तय करने में कई गुना अधिक समय लग रहा है और प्रशासन, नगर निगम तथा यातायात विभाग की अनदेखी से स्थिति और खराब हो सकती है।

प्रयागराज। शहर में अतिक्रमण और ई रिक्शा की वजह से लग रहे जाम पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि शहर की स्थिति इतनी खराब हो गई है। अब 10 मिनट का सफर तय करने में कई गुना अधिक समय लगता है। अतिक्रमण और ई रिक्शा जाम की मुख्य वजह है। एसोसिएशन अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन, नगर निगम और यातायात विभाग के अधिकारी किसी दबाव में हैं या किसी खास मकसद से शहर का यातायात सुधारना नहीं चाहते। जिम्मेदार विभाग अभी भी नहीं चेते तो यातायात की स्थिति और खराब होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


