संग्रहालय के धरोहर कार्यक्रम का बढ़ रहा दायरा

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के इलाहाबाद संग्रहालय में एक महीने पहले शुरू हुए धरोहर संगीत संध्या का आयोजन अब बढ़ रहा है। हर शनिवार को एक कलाकार को आमंत्रित किया जा रहा है। हाल ही में लखनऊ के भजन गायक पुल्कित श्रीवास्तव ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में एक अद्भुत माहौल बना।

संग्रहालय के धरोहर कार्यक्रम का बढ़ रहा दायरा

प्रयागराज। इलाहाबाद संग्रहालय में एक महीने पहले शुरू किए गए धरोहर संगीत संध्या का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को संग्रहालय परिसर में किसी एक कलाकार को आमंत्रित कर गायन का कार्यक्रम शुरू किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को लखनऊ के भजन गायक पुल्कित श्रीवास्तव ने धरोहर कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। गायक ने मेरे मन ये बता दे तू, छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिला के, सजा दो घर को गुलशन सा जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति से समा बांधा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।