लोकगीत, नृत्य की प्रस्तुतियों से झंकृत हुआ कला उत्सव
Prayagraj News - एनसीजेडसीसी में आयोजित विरासत कला उत्सव के तीसरे दिन लोकगीत और नृत्य का प्रदर्शन हुआ। मुख्य अतिथि श्वेता मिश्रा और अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम में विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई। वंश कुमार साहनी और अभिषेक पासवान जैसे कलाकारों ने प्रमुख स्थान प्राप्त किए।
एनसीजेडसीसी में आयोजित विरासत कला उत्सव का तीसरा दिन लोकगीत, नृत्य को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्वेता मिश्रा, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक डॉ. मुकेश उपाध्याय, कार्यक्रम सलाहकार कल्पना सहाय और पद्मश्री लोक कलाकार अर्जुन सिंह ध्रुवे ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राजस्थान के अमित गुजरावत और दल की कालबेलिया नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘कलियों कूद पड्यो मेला में सायकल पंचर कर लायो...’ और मोटर पड़ी-पड़ी बढ़ावे जयपुर जाबली कोई कोने... प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। पद्मश्री अर्जुन सिंह ध्रुवे ने जनजातीय संस्कृति पर केंद्रित बैगा परधौनी नृत्य की प्रस्तुति दी। मथुरा के माधव आचार्य और दल ने आयो रसिया मोर बन आयो रसिया... पर मयूर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
हरियाणा के हरविंदर राणा ने बम-बम लहरी.. और होली गीत प्रस्तुत किए। इस मौके पर हुए होली मिलन में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। अतिथियों ने कलाकारों और चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। संचालन प्रियांशु श्रीवास्तव ने किया। बीना सिंह, रवि शंकर खरे, रीना जायसवाल, बीना अग्रवाल मौजूद रहीं।चित्रकला में वंश, अभिषेक, डॉ. गौरी शंकर अव्वलविरासत कला उत्सव के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के स्कूल वर्ग में वंश कुमार साहनी प्रथम, रानी मल्ल द्वितीय और शिव गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज वर्ग में अभिषेक पासवान को पहला, शिवम कुमार गुप्ता को दूसरा और हर्ष पाठक को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रोफेशनल वर्ग में डॉ. गौरी शंकर चौहान प्रथम, डॉ. प्रदीप साहनी द्वितीय और डॉ. परशुराम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अभिषेक कुमार, कृतिका गुप्ता और अनु गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


