Prayagraj News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

Prayagraj News: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, कैंटोनमेंट बोर्ड, प्रयागराज की ओर से छात्रों एवं शिक्षकों के लिए शैक्षिक भ्रमण का

 कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Prayagraj News: प्रयागराज। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, कैंटोनमेंट बोर्ड, प्रयागराज की ओर से छात्रों एवं शिक्षकों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी ने कैंट स्थित युद्ध स्मारक पहुंचकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में छात्रों को भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य साहस, त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए दुर्गम चोटियों पर विजय हासिल कर देश की अखंडता और सम्मान की रक्षा की थी।

विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी ने कारगिल के अमर शहीदों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj News: कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि