Health Camps Organized Under Healthy Women-Empowered Family Campaign स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार : स्वतंत्र देव, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsHealth Camps Organized Under Healthy Women-Empowered Family Campaign

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार : स्वतंत्र देव

Prayagraj News - स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए और जागरूकता रैली निकाली गई। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का आधार है। बेली...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजWed, 17 Sep 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार : स्वतंत्र देव

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मेडिकल कॉलेज चौराहा होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज का आधार है। सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है।

स्वागत प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने किया। नोडल अधिकारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत अलग बीमारियों की जांच के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. सूबिया अंसारी, डॉ. रीना सचान, डॉ. बादल सिंह, डॉ. अमिता यादव, डॉ. खुर्शीद परवीन, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. विधि सिंह, डॉ. रविराज पाटिल मौजूद रहे। बेली अस्पताल में 546 मरीजों की हुई जांच बेली अस्पताल में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने अभियान को मरीजों के लिए उपयोगी बताया। इस मौके पर डॉक्टरों की टीम ने 546 मरीजों की जांचकर परामर्श दिया और दवाएं वितरित की। मरीजों में कैंसर, दांत, नेत्र, ईएनटी, हड़्डी, त्वचा आदि के शामिल रहे। अभियान के तहत महिलाओं के लिए विशेष तौर पर ओपीडी संचालित की जाएगी। कॉल्विन अस्पताल में लगाया गया शिविर कॉल्विन अस्पताल में शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। स्वागत प्रमुख अधीक्षक डॉ. एसके चौधरी ने किया। संचालन परामर्शदाता राज कुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माया देवी, डॉ. नाहिदा, डॉ. आरएस दुबे, अधीक्षक डॉ. महानंद, डॉ.राम चंद्र मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।