कोहरे का कहर : 14 ट्रेनें निरस्त, 26 के घटाए फेरे
कोहरे के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ट्रेन नंबर 12873 हटिया-आनंद विहार सप्ताह में तीन दिन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक...
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।
कोहरे के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने 14 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। ट्रेन नंबर 12873 हटिया-आनंद विहार सप्ताह में तीन दिन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12874 आनंद विहार (ट.)-हटिया एक मार्च तक, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज संगम 28 फरवरी तक, 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ एक मार्च तक, 14006 आनंद विहार (ट.)-सीतामढ़ी 28 फरवरी तक, 14005 सीतामढ़ी -आनंद विहार (ट.) दो मार्च तक, 12171 लोकमान्य तिलक-हरिद्वार 27 फरवरी तक, 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक (ट.) 28 फरवरी तक,13343 वाराणसी-शक्तिनगर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 13345 वाराणसी-सिंगरौली, 13344 शक्तिनगर-वाराणसी, 13346 सिंगरौली-वाराणसी, 13309 चोपन-प्रयागराज एक दिसंबर से 28 फरवरी तक और 13310 प्रयागराज-चोपन निरस्त रहेगी।
वहीं 26 ट्रेनों के फेरे घटाए गए हैं। ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह प्रतिदिन की जगह मंगलवार, गुरुवार, और शनिवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12987 सियालदह -अजमेर प्रतिदिन की जगह बुधवार, शुक्रवार और रविवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 22406 आनंद विहार (ट.)-भागलपुर महीने में सप्ताह में तीन दिन में बुधवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 22405 भागलपुर-आनंद विहार (ट.) सप्ताह में तीन दिन की जगह गुरुवार को नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर 12367 भागलपुर-आनंद विहार (ट.) प्रतिदिन की जगह मंगलवार, गुरुवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12368 आनंद विहार (ट.)- भागलपुर प्रतिदिन की जगह बुधवार व शुक्रवार को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 12505 कामख्या -आनंद विहार (ट.)प्रतिदिन की जगह शुक्रवार, रविवार और बुधवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12506 आनंद विहार (ट.)- कामख्या रोज की रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12226 दिल्ली-आजमगढ़ प्रतिदिन की जगह बुधवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12225 आजमगढ़- दिल्ली गुरुवार को रविवार को निरस्त रहेगी। 12571 गोरखपुर -आनंद विहार (ट.)सप्ताह में चार दिन में बुधवार व रविवार को नहीं चलेगी।
ट्रेन नंबर 12572 आनंद विहार (ट.)-गोरखपुर सोमवार व गुरुवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 12595गोरखपुर-आनंद विहार (ट.) सोमवार को नहीं चलेगी। 12596आनंद विहार (ट.)-गोरखपुर मंगलवार को,, 15025 मऊ-आनंद विहार (ट.)रविवार को, 15026 आनंद विहार (ट.)-मऊ सोमवार को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर 15159छपरा -दुर्ग सोमवार, बुधवार और शनिवार को नहीं चलेगी। 15160दुर्ग -छपरा मंगलवार, गुरुवार और रविवार को निरस्त रहेगी। 15083छपरा -फर्रुखाबाद सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार और 15084 फर्रुखाबाद -छपरा सोमवार, मंगलवार , शुक्रवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। 22531 छपरा-मथुरा बुधवार को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 15039कानपुर अनवरगंज -कासगंज बुधवार व गुरुवार को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 12561जयनगर-नई दिल्ली गुरुवार को और 12562 नई दिल्ली- जयनगर शुक्रवार को निरस्त रहेगी।