प्रतियोगी छात्र पर जानलेवा हमला
Prayagraj News - एलनगंज में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हर्षित दुबे ने कर्नलगंज थाने में मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप प्रांजल सिंह और उसके दो साथियों पर है। हर्षित पर हमला किया गया और उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपित मौके से फरार हो गए।

एलनगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हर्षित दुबे ने कर्नलगंज थाने में मारपीट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप प्रांजल सिंह और उसके दो साथियों पर है। हर्षित की तहरीर के अनुसार, वह 12 मई की शाम एलनगंज सब्जी लेने गया था। वहीं स्कूटी से पहुंचे प्रांजल सिंह और उसके दो साथी नशे की हालत में गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि साथियों ने पकड़ लिया और प्रांजल सिंह ने पीठ पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर घायल कर दिया। मारपीट में शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।
आसपास मौजूद लोगों के बीचबचाव पर उसकी जान बची। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


