Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsHameedia Girls College Celebrates Golden Jubilee with Cultural Fest and Awards
विविधता संरक्षण ही अल्पसंख्यक अधिकारों की आधारशिला: प्रो. मुस्तफा

विविधता संरक्षण ही अल्पसंख्यक अधिकारों की आधारशिला: प्रो. मुस्तफा

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 'आंचल से परचम तक' स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रो. फैजान मुस्तफा ने विविधता के संरक्षण पर जोर दिया। कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर विशेष सम्मान दिया गया और छात्राओं को स्वर्ण पदकों से नवाजा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव को जीवंत बना दिया।

Nov 30, 2025 08:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक हमीदिया गर्ल्स डिग्री कॉलेज में रविवार को स्वर्ण जयंती उत्सव ‘आंचल से परचम तक’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटना के कुलपति प्रो. फैजान मुस्तफा ने कहा कि विविधता का संरक्षण ही भारतीय संविधान में निहित अल्पसंख्यक अधिकारों की वास्तविक आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतिहास के मध्यकाल में ऐसी धारणा प्रचलित थी कि शासक अपनी धार्मिक मान्यताएं प्रजा पर थोप सकते हैं, जबकि भारतीय संविधान ने इस प्रवृत्ति को नकारते हुए विविधता में समरसता की राह दिखाई है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने कॉलेज की 50 वर्ष की यात्रा को ‘एक युग का सार’ बताया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की प्राचीनता और वैश्विक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारी दस हजार वर्ष पुरानी संस्कृति विश्व कल्याण की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजर तजीन एहसानुल्ला को 50 वर्षों की सेवा के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। काविश–2025 और तारीख-ए-हमीदिया पत्रिकाओं का विमोचन भी किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया। स्वर्ण जयंती वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विभिन्न स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नीरजा वर्मा, डॉ. सिद्दीका जाबिर और डॉ. ज़रीना बेगम आदि मौजूद रहे। पदक प्राप्त करने वाली छात्राएं अफीफा बानो-बीए टॉपर, टीआर शेरवानी स्वर्ण पदक सिदरा खान-बीकॉम टॉपर, कनीज जोहरा स्मृति स्वर्ण पदक सय्यदा जेबाइश फातिमा आबिदी-बीवोक टॉपर, मसर्रत फातिमा स्मृति स्वर्ण पदक तस्मिया फातिमा -बीए अंतिम वर्ष इतिहास टॉपर, प्रो. चंद्र पंत स्मृति स्वर्ण पदक जोहरा फातिमा-एमए मध्यकालीन इतिहास टॉपर सारा हसन -एमए उर्दू टॉपर