Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsGST Council s Decision on Copy Books Brings Relief to Consumers but Confuses Traders
कर मुक्त होने से सस्ती मिलेंगी कॉपियां लेकिन असमंजस में ट्रेडर्स

कर मुक्त होने से सस्ती मिलेंगी कॉपियां लेकिन असमंजस में ट्रेडर्स

संक्षेप:

Prayagraj News - जीएसटी काउंसिल के फैसले से कॉपी-किताब को कर मुक्त करने से उपभोक्ताओं में खुशी है, लेकिन व्यापारियों में दुविधा बनी हुई है। अभिभावकों को उम्मीद है कि इससे बच्चों की पढ़ाई का खर्च कम होगा। वहीं,...

Sep 09, 2025 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी काउंसिल के हालिया फैसले से आम उपभोक्ता और शिक्षा से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। कॉपी-किताब को कर मुक्त करने के निर्णय को अभिभावकों ने राहत की खबर माना है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार बच्चों की पढ़ाई का खर्च कम होगा और कॉपियों की कीमत बढ़ने की बजाय घट सकती है। हालांकि, इस फैसले ने कागज और स्टेशनरी कारोबार से जुड़े व्यापारियों को दुविधा में डाल दिया है। प्रयागराज के थोक व्यापारियों का कहना है कि कॉपी-किताब पर कर हटने से पहले कागज पर जीएसटी 12 से 18 प्रतिशत तक कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब कॉपी-किताब को कर मुक्त करने से उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति है। व्यापारियों का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग हब से बड़े पैमाने पर कागज और स्टेशनरी का माल थोक व्यापारियों के माध्यम से छोटे उद्योगों, कुटीर उद्योगों और दुकानों तक पहुंचता है। लेकिन अब जब कॉपी पर जीएसटी नहीं लगेगा, तो कई दुकानदार सीधे कारखानों से माल खरीदना चाहेंगे। जबकि ऐसा संभव नहीं होगा। इससे भ्रम की स्थिति बनी है। कुटीर उद्योगों में भी असमंजस की स्थिति है। व्यापारी जीएसटी काउंसिल की अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आपूर्ति श्रृंखला किस तरह प्रभावित होगी। व्यापारी बोले कॉपी कर मुक्त होने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार अधिसूचना जारी करें। -संतोष पनामा, प्रदेश संयोजक, कागज कॉपी व्यापारी संघ - कॉपी को जीएसटी से मुक्त कर दिया गया है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि डीलर माल खरीद कर कैसे बेचेगा। - राज कुमार महेश्वरी, ट्रेडर्स - छोटे निर्माता माल कहां से खरीदेंगे और कैसे बेचेंगे, इसको ध्यान में रखकर सरकार को अधिसूचना जारी करनी चाहिए। - राकेश बिंदल - कॉपी को कर मुक्त कर दिया गया है लेकिन कारखानों में माल कैसे पहुंचेगा, यह स्पष्ट नहीं है। इसे सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। - संजीव बजाज